25.2 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मागों का निराकरण नहीं होने से नाराज आशा वर्कर्स का फूटा गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन

Anger erupts among ASHA workers over unaddressed demands; they stage a protest.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्नोड़ा)। दूरस्थ विकासखंड सल्ट की आशा वर्कर्स संगठन ने नियमितीकरण करने, मासिक मानदेय-11500 निर्धारित करने, न्यूनतम वेतन तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्त के बाद पेंशन व्यवस्था लागू करने, लंबित भुगतानों का नियमित भुगतान, अस्पतालों में सम्मान जनक व्यवहार, स्पेलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति सहित 10 सूत्रीय मागों को लेकर शशिखाल बाजार से
खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर तक सरकारी विरोधी नारों के साथ जुलूस निकाला। तथा तहसील कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सभा की। साथ ही प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें चेतावनी दी है यदि शीघ्र उनकी मागों का नहीं हुआ तो आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा।

धरना स्थल पर पहुंचकर सल्ट ब्लाक प्रमुख कंचन रावत तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजकीय पीजी कालेज रामनगर व काग्रेस नेता अमित पाल रावत ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस मौके पर दीपा, हीरा देवी, आशा, कान्ति देवी, शोभा देवी, कविता, देवकी, हेमा बोरा, जसुली देवी, सुनीता, शीला, शांति देवी सहित सीएचसी देवायल के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न गावों की आशा वर्कर्स मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने किया  उनका स्वागत एवं अभिनंदन

Primetimes Newz

कलुण गांव में आपदा प्रभावितों से मिले सांसद और कैबिनेट मंत्री

Primetimes Newz

बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त

Primetimes Newz

Leave a Comment