रुड़की(आरएनएस)। एनआईएच में महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन विभाग के 26 प्रथम श्रेणी सिविल अभियंताओं के लिए आयोजित दो सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। 24 सितंबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित इस क्षेत्रीय अध्ययन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनआईएच के जल संसाधन तंत्र प्रभाग ने महाराष्ट्र इंजीनियरिंग प्रशिक्षण अकादमी (एमईटीए), नासिक के सहयोग से किया।
