भिकियासैण (अल्मोड़ा)।डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आरटीआई वीक के उपलक्ष्य में महाविद्यालय स्तर पर विषय- सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन गोस्वामी द्वितीय स्थान अंकिता बिष्ट व तृतीय स्थान रिया रावत ने प्राप्त किया। ।प्रतियोगिता में चयनित छात्र छात्राओं का नाम राज्य स्तर पर होने वाली तृतीय डॉ. आर एस टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 हेतु भेजा जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ.मनप्रीत सिंह के निर्देशन में हुआ,व संचालन दिनेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र बुडाकोटी चेयरपर्सन ,इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेवलपमेंट स्टडीज, देहरादून द्वारा छात्र छात्राओं को शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए आर टी आई के महत्व पर प्रकाश डाला।निर्णायक मंडल में डॉ. इला बिष्ट, डॉ. पारितोष उप्रेति शामिल रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
