भिकियासैण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल ब्लाक इकाई भिकियासैण की बैठक त्रिवेणी हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गणेश नाथ ने की। बैठक में संगठन के व्यापक विस्तार और आगामी चुनावों की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनावों में रानीखेत विधानसभा सभा क्षेत्र से संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। बैठक में सभी संभावित प्रत्याशियों का आह्वान किया कि वे दमखम के साथ धरातल पर जाएं और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं की आवाज उठाएं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य के मूल मुद्दों, जनसमस्याओं और क्षेत्रीय अधिकारों की लड़ाई केवल यूकेडी ही मजबूती से लड़ सकती है। इसके लिए ब्लॉक से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन के ढांचे को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। बैठक में केंद्रीय संरक्षक शिवराज सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ललित अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष जगतसिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता तुलासिंह तडियाल, दर्शन कड़ाकोटी, प्रयाग शर्मा, कैप्टन तेग सिंह, बलवन्त सिंह मनराल, , जगतपालसिंह, नंदनसिंह, राजेंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जगत सिंह बिष्ट ने किया।
