Home उत्तराखंड माँ अंबे इंस्टीट्यूट को तीन प्रमुख नर्सिंग पाठ्यक्रमों की मिली स्वीकृति

माँ अंबे इंस्टीट्यूट को तीन प्रमुख नर्सिंग पाठ्यक्रमों की मिली स्वीकृति

Maa Ambe Institute receives approval for three major nursing courses.
Maa Ambe Institute receives approval for three major nursing courses.
अल्मोड़ा(आरएनएस)।  माँ अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज को भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी), नई दिल्ली से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों की आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। संस्थान ने इसे गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार भारतीय नर्सिंग परिषद की मान्यता मिलने से यह प्रमाणित होता है कि संस्थान ने शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और प्रशिक्षण से जुड़े निर्धारित मानकों को पूरा किया है। इससे यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त डिग्री मिलने के साथ देश और विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष संदीप सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति पाल ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ केक काटकर खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्ता, समर्पण और निरंतर किए गए प्रयासों का परिणाम है। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सक्षम बनाना है। मान्यता मिलने की सूचना पर स्थानीय अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उनका कहना है कि अब अल्मोड़ा जनपद में ही उच्च गुणवत्ता वाली नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि भारतीय नर्सिंग परिषद से मिली यह मान्यता माँ अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज को क्षेत्र के प्रतिष्ठित नर्सिंग शिक्षण संस्थानों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।