19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

155 बार रक्तदाता अनिल वर्मा को “रक्तदाता प्रेरक सम्मान”

Anil Verma, a 155-time blood donor, receives the Blood Donor Motivator Award.

“जीव अन्न फाउंडेशन” के रक्तदान शिविर में 39 यूनिट रक्त एकत्रित

रक्तदान, पशु संरक्षण एवं पर्यावरण आदि समाज सेवा को समर्पित संस्था “जीव अन्न फाउंडेशन” द्वारा श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में मंदिर सेवादल समिति एवं सिटी हार्ट ब्लड सेंटर के सहयोग से कुल 39 महिला एवं पुरुषों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर रक्तदाता शिरोमणि डॉ.अनिल वर्मा यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी को
जीव अन्न फाउंडेशन के संरक्षक नवीन गुप्ता, अध्यक्ष एडवोकेट सार्थक गुप्ता , कोषाध्यक्ष शिवांश गुप्ता तथा सिटी हार्ट ब्लड सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विभा गांधी ने रक्तदान- जीवनदान के क्षेत्र में अब तक कुल 155 बार रक्तदान करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान देने के लिये अंगवस्त्र पहनाकर एवं पौधा भेंट करने के साथ ही “रक्तदाता प्रेरक सम्मान – 2026” से विभूषित किया गया।
रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा ने उन्हें सम्मानित करने हेतु “जीव अन्न फाउंडेशन” तथा “सिटी हार्ट ब्लड सेंटर” के समस्त पदाधिकारियों का ह्रदय आभार व्यक्त किया।
शिविर में समस्त रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान प्रशस्ति पत्र, सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन तथा पौधे प्रदान किए गये।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि सिटी हार्ट ब्लड सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विभा गांधी,भाजपा नेता जोगिंदर सिंह पुण्डीर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के दिनेश गिरी जी महाराज, फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं रेडक्रॉस सदस्य डॉ. अनिल वर्मा, गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशकों विशाल गुप्ता एवं पारस गोयल, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन,जीव अन्न फाउंडेशन के संरक्षक नवीन गुप्ता तथा रेड क्रॉस की मेजर प्रेमलता वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. विभा गांधी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है, क्योंकि केवल एक मनुष्य का खून ही दूसरे मनुष्य को चढ़ाकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जोगिंदर सिंह पुण्डीर ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए कहा कि प्रत्येक 18 से 65 वर्ष के व्यक्ति को रक्तदान करके मानवता की मिसाल पेश करनी चाहिए।
श्री पृथ्वीनाथ मंदिर के दिनेश गिरी महाराज ने रक्तदान को परोपकार की संज्ञा देते हुए इसे ईश्वर की पूजा के समान बताया!
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सार्थक गुप्ता ने कहा कि रक्तदान समाज सेवा का सरल माध्यम है। हमारा थोड़ा सा वक्त और शरीर का थोड़ा सा रक्त के किसी मृतप्राय व्यक्ति को नई जिंदगी दे सकता है।
यूथ रेडक्रास कमेटी के डॉ. अनिल वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए रक्तदान करने से रक्तदाता को होने वाले फायदों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने से 90 प्रतिशत कैंसर व 85 प्रतिशत हार्ट अटैक होने की संभावना नहीं होती। साथ ही अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ता है व खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) घटता है। एक बार रक्तदान करने से शरीर से 650-700 कैलोरी बर्न होने से मोटापा नहीं आता। ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। नये ब्लड सेल्स बनने से शरीर में नई ऊर्जा , उत्साह व स्फूर्ति का संचार होता है।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवांश गुप्ता,पृथ्वीनाथ मंदिर सेवादल के संजय गर्ग, सेवादल कार्यकर्ता सुनील गोयल, सिटी हार्ट ब्लड सेंटर के नर्सिंग स्टाफ विमल कुकरेती व प्रिंस यादव, टेक्नीशियन अश्वनी यादव व अरुण रावत, सहायक रवि सौदागर सहित बड़ी संख्या में रक्तदानी उपस्थित थे।

Related posts

अपर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों की सुगम यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Primetimes Newz

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित

Primetimes Newz

‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के वीर नायक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी की जयंती पर परमार्थ निकेतन की  गंगा आरती उन्हें समर्पित

Primetimes Newz

Leave a Comment