रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)।डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अखिल भारतीय शिक्षा समागम–2026 के अवसर पर सेबी व एन एसई के सहयोग से वित्तीय साक्षरता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला सक्सेना ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुभाष चन्द्र ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, बचत, निवेश, शेयर बाजार की आधारभूत जानकारी, डिजिटल भुगतान, साइबर वित्तीय सुरक्षा तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आर्थिक रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विश्वनाथ पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मनप्रीत सिंह एवं सह-समन्वयक डॉ. राजीव कुमार रहे। अंत में डॉ. मनप्रीत सिंह ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाददिया।
इस अवसर पर डॉ. सुभाष चन्द्र आर्य, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. इला बिष्ट, डॉ. इंदिरा, डॉ. परितोष उप्रेती तथा गौरव सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

















