Home उत्तराखंड मानिला देवी- कमराड़ सिद्ध पीठ में भब्य कलश यात्रा के साथ शुरू...

मानिला देवी- कमराड़ सिद्ध पीठ में भब्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

The Shrimad Bhagwat Mahapuran commenced at the Kamrad Siddha Peeth with a grand Kalash Yatra; a large number of people were present.
The Shrimad Bhagwat Mahapuran commenced at the Kamrad Siddha Peeth with a grand Kalash Yatra; a large number of people were present.

भिकियासैण (अल्नोड़ा)। विकास खंड भिकियासैण अंतर्गत सिद्ध पीठ मॉ मानिला देवी कमराड़ विनायक में श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार से शुरू हो गया है। मौके पर 02 किमी दूरी तक भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल सहित क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भागीदारी की। महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में मॉ के जयकारों के साथ शामिल होकर कलश यात्रा को मनमोहक धार्मिक व सांस्कृतिक स्वरूप दिया। कथा स्थल पर कलश स्थापना के उपरांत कथा व्यास आचार्य राजेंद्र नैलवाल ने विधि विधान से श्रीमद भागवत कथा शुरू की। यहां विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, मंदिर समिति अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल, बहादुर सिंह रावत, राजेन्द्र रावत, ललित मठपाल, प्रेम रावत, कविता मनराल, पूरन सिंह, उमेश रावत आदि मौजूद रहे। उक्त श्रीमद् भागवत महापुराण का समापन अगामी 10 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।