19.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

श्री हंस विभू आश्रम में आयोजित हुआ भव्य गुरु पूजन कार्यक्रम

Grand Guru Pujan program held at Shri Hans Vibhu Ashram

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्नोड़ा)।नगर पंचायत भिकियासैण में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में श्री हंस विभू आश्रम में गुरु पूजा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने आयोजन मे महात्मा नित्यानंद को शाल ओढाकर सम्मानित किया। जबकि मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से भी विधायक नैनवाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर नित्यानंद ने सारगर्भित प्रवचन में गुरूभक्ति तथा गुरु महिमा का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही संकीर्तन की धूम रही।कार्यक्रम का समापन भण्डारे के साथ हुआ। इस मौके पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दरवान बिष्ट, रमेश ध्यानी, पुष्कर बिष्ट, जगतसिंह,जमन राम, लक्ष्मण नाथ, पुष्पा, बीना, भावना, राकेश, नवीन ध्यानी, पूजा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएचसी में सर्जन की मांग को लेकर मुस्लिम यूथ मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Primetimes Newz

विकसित भारत की नींव है मोदी सरकार के 11 वर्ष: प्रेमचंद

Primetimes Newz

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन करेगा बागेश्वर, तैयारियों को अंतिम रूप  

Primetimes Newz

Leave a Comment