Home उत्तराखंड स्कूल में अल्मोड़ा पुलिस की पाठशाला, थानाध्यक्ष धौलछीना ने छात्र-छात्राओं व स्कूली...

स्कूल में अल्मोड़ा पुलिस की पाठशाला, थानाध्यक्ष धौलछीना ने छात्र-छात्राओं व स्कूली स्टाफ को किया जागरूक

Almora Police conducts an awareness session at the school; the Dhaulchhina Station House Officer (SHO) sensitizes students and staff.
Almora Police conducts an awareness session at the school; the Dhaulchhina Station House Officer (SHO) sensitizes students and staff.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से व्यापक जन जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा द्वारा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाड़े छीना में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सतर्क रहने, किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ न जाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अपने अभिभावकों एवं पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, संदिग्ध लिंक, फर्जी लोन, ऑनलाइन इनाम, निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर घटना या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
साथ ही पुलिस टीम ने बच्चों को ऑनलाइन गेम्स की लत से दूर रहकर पढ़ाई एवं रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस की मित्रवत एवं मददगार छवि प्रस्तुत करते हुए बच्चों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदन सिंह गैलाकोटी ने थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा को सम्मानित किया, तथा विद्यालय परिवार की ओर से इस जनहितकारी जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।