
रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास के सभी क्षेत्रो मै हरेला पर्व पर बृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम मे नगर पंचायत कर्मियो ने नगर पंचायत कार्यालय के आसपास व तहसील मुख्यालय गेट पर बृक्षारोपण किया गया।
वही उधर सबोली रौतेला मे स्थित सल्ट विधायक आवास के आसपास पर भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हाजरी व अन्य के पौधे रोपे गए।
इस मौके पर भाजपा रानीखेत के पूर्व जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह मावड़ी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अल्मोड़ा के मीडिया प्रभारी सुमित मनराल, सुंदर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।















