26.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
नई दिल्ली

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

दिल्ली / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के विधान सभा क्षेत्र पालम से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सोलंकी के पक्ष में आयोजित रोड-शो में सामिल हुए। इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह लोग उनके स्वागत में हाथ हिलाते नजर आए। जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोड निकला वहां सीएम धामी से मिलने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया।
सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इन चुनाव में केजरीवाल सरकार को जड़ से उखाड़ने का पूरा मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 10 सालों में कई घोटाले किए। कभी शराब घोटाला तो कभी मुहल्ला क्लीनिक, बस और दवा घोटाला तो कभी शीशमहल घोटाले के नाम पर दिल्ली सरकार हमेशा सुर्खियों में छाई रही। घोटाले के नाम पर यहां पर मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों तक को जेल की हवा खानी पड़ी।
उन्होंने कहा कि आपदा सरकार ने दिल्ली में 500 स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन इसके उल्ट हर मुहल्ले में शराब के ठेके खुलवाए गए। मंदिरों तक के पास ठेके खुलवाने में केजरीवाल सरकार को शर्म तक नहीं आई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने के बाद आपदा सरकार के कार्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और घोटाले बाजों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद लोगों को आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा साथ ही महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पौष्टिक भोजन दिया जाएगा एवं पीजी तक की फीस माफ की जाएगी।

Related posts

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

Primetimes Newz

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की भेंट, बधाई व शुभकामनाएं दी..

Primetimes Newz

Leave a Comment