रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक रानीखेत करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण मे रक्त दान शिविर लगाया गया।कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी भतरौजखान द्वारा रक्त दान शिविर आयोजित कर -20 युनिट रक्त दान किया।
इस अवसर पर युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। युवाओं मे उत्साह इतना था कि रक्तशिविर के लिए आए कर्मचारियों को रक्तदान के लिए मना करना पड़ा।
इस अवसर पर भिकियासैंण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देव गिरी, नगर भतरौजखान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश पंत, नगर पंचायत भिकियासैंण अध्यक्ष दीपक बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाड़ी, जिला पंचायत सदस्य नीमा कड़ाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरन मावड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश असवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, ललित जमनाल, महिपाल कड़ाकोटी, वीर बिष्ट, जीवन सिंह, गोविंद रावत, विजय कड़ाकोटी, रविन्द्र रावत, गुड्डू खान, दर्शन रावत, हरीश भंडारी, अशोक कठायत, गोविंद सिंह, भूपेंद्र बिष्ट, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

















