18.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलेगा 7 दिन का विशेष अभियान

A special 7-day campaign will be conducted under the directives of Chief Minister Pushkar Singh Dhami.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा। जन समस्याओं के निराकरण के लिए गत वर्ष चलाए गए ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए, प्रदेश सरकार एक बार फिर जनता के द्वार पहुंच रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 04 जुलाई से 07 दिन का इस विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों अधिकारी- कर्मचारी शामिल होकर, जन समस्याओं का निराकरण करेंगे।

सेवा, सुशासन और समर्पण की थीम के साथ लगने वाले इन बहुउद्देशीय शिविरों की तैयारियों के संबंध में आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम के आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बहुउद्देशीय शिविरों के प्रति गंभीरता दिखाएं और लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिविरों में अधिकारी स्वयं प्रतिभाग करें तथा लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य कार्यों की सेवाएं लोगों को मौके पर ही दिलाई जानी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बहुउद्देशीय शिविरों के लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम 4 जुलाई 2026 को मल्ला महल में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए के एन तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गांव की मिट्टी से शहर के बाजार तक: मेघालय के किसानों को मिला नया मंच और भरोसे की नई ताकत

Primetimes Newz

ग्रीनसेल मोबिलिटी बना रही है भारत के सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क्स में से एक

Primetimes Newz

भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात सुश्री शैलजा खन्ना का टॉक शो बना ज्ञानवर्धक

Primetimes Newz

Leave a Comment