26.1 C
Dehradun, IN
October 18, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा एडफाइ वर्ल्ड स्कूल, देहरादून मे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती का भव्य समारोह का आयोजन

Holkar Educational Trust organized a grand celebration of 301st birth anniversary of Lokmata Devi Ahilyabai Holkar at Edfai World School, Dehradun

देहरादून, 31 मई 2026 होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट, देवी अहिल्याबाई होल्कर उत्सव समिति (उत्तराखण्ड) एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सौरभ बहुगुणा जी रहे। इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई होल्कर उत्सव समिति ने पद्म भूषण से सम्मानित एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी का प्रथम नागरिक अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री लोकपाल सिंह जी (सेवा निवृत ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि के रुप मे डॉ 0 श्री विनय कुमार रूहेला (राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे जिन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश सुनाया। उत्तराखंड सरकार की उप सचिव ऋचा जी , अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह पाल रहे मौजूद। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल छतरी पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय सिंह पाल ने की । अनेक गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महारुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श शासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण, धर्म संरक्षण एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सेवा, करुणा और धर्म के आधार पर आदर्श शासन स्थापित किया। उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों, घाटों एवं तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के संरक्षण में अमूल्य योगदान दिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “देवी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह” रहा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 55 विशिष्ट विभूतियों को देवी अहिल्या बी होकर उत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इसके अतिरिक्त समर कैंप 2025-26 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने समर कैंप के दौरान खेल, तैराकी, कला एवं शिल्प, व्यक्तित्व विकास तथा साहसिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों के उत्साह एवं प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अंत में विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट, देवी अहिल्याबाई होल्कर उत्सव समिति (उत्तराखण्ड) एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक समिति के एडवोकेट श्री पंकज होल्कर जी, अनिल कुमार पाल , डी0 के 0 पाल , राजेश पाल, सुभे सिंह पाल , शशांक पाल, बबलू पाल, एडवोकेट ओम प्रकाश पाल, प्रधानाचार्य यशवंत पाल, सुभाष चंद पाल, राज कुमार पाल, शेर सिंह पाल, आदि ने एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गौड की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गण श्री पूर्व प्रधान जगदीश पाल, श्री पवन पाल, श्री तरुण पाल , श्री राजेश हिरनवाल, श्री अशोक पाल, श्री राजेश पाल , डॉ श्री राजेश पाल, श्री छत्र पाल, श्री रामकुमार पाल, श्री सतीश कुमार पाल, श्री राजीव कुमार पाल, श्री मंजीत वर्मा, श्री हेमंत पाल, श्री अजय पाल, श्री घनश्याम पाल, श्री सुभाष पाल , श्री मनोज पाल , श्री राजेश चंदेल , श्री प्रमोद पाल , श्री पाल एसोसिएट , श्री जितेंद्र पाथी, श्री पुनीत पाल , श्री राकेश कुमार पाल मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस पर इंडिया ऑपटेल लिमिटेड में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

Primetimes Newz

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल

Primetimes Newz

सीएमओ बने पार्टी के एजेंट, पद से दें इस्तीफ़ा: भूपेंद्र सिंह भोज

Primetimes Newz

Leave a Comment