
कुलदीप कुमार, नैनीताल
रामनगर (नैनीताल)।
रामनगर क्षेत्र से एक महिला अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले में पति ने कोतवाली रामनगर में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर पत्नी और पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा मल्लू, कोतवाली व तहसील रामनगर निवासी श्याम लाल पुत्र डौल राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी हेमलता (36 वर्ष) 24 जून 2026 को दोपहर करीब 03 बजे घर से अपने 04 वर्षीय पुत्र रियांश को साथ लेकर बिना किसी परिजन को बताए घर से कहीं चली गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे।
श्याम लाल का कहना है कि उसने अपने स्तर से पत्नी और पुत्र की काफी तलाश की, तथा रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली, लेकिन दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं पत्नी और पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना न घट गई हो।
पीड़ित ने कोतवाली रामनगर पुलिस से पत्नी और पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी शीघ्र तलाश किए जाने की मांग की है।
महिला का हुलिया इस य्रकार है,कि
नाम: हेमलता
उम्र: 36 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट
रंग: गोरा है।
















