18.5 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ

Grand launch of Prestige Exclusive in Dehradun on the occasion of Father's Day.

“आकर्षक ऑफर्स, उपहार और पारिवारिक मनोरंजन गतिविधियों के साथ ग्रैंड ओपनिंग समारोह” का सफल आयोजन

देहरादून : 21 जून 2026: प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव, देहरादून द्वारा फादर्स डे के शुभ अवसर पर “हर पिता के प्यार, ताकत और साथ का जश्न” मनाने हेतू “प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव ग्रैंड ओपनिंग” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव, स्काईकिंग, राजपुर रोड, जाखन में आयोजित हुआ। दूनवासियों के लिए घरेलू उपकरणों और किचन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक नई सौगात लेकर आई हैं। जिसमें परिवारों के लिए मनोरंजक गतिविधियों, विशेष लॉन्च ऑफर्स और कई आकर्षक उपहारों की व्यवस्था की गई । शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों को “एनीथिंग फॉर एनीथिंग” एक्सचेंज ऑफर के तहत किसी भी ब्रांड के पुराने उत्पाद के बदले नए उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण “स्पिन द व्हील” गतिविधि रही, जिसके माध्यम से ग्राहकों को 4,999 रुपये मूल्य का एयर फ्रायर जीतने का अवसर प्राप्त किया। इसके अलावा लॉन्च डे पर विशेष छूट, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और परिवार के सभी सदस्यों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक किचन और घरेलू उपयोग के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देहरादून में ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की और से डोर स्टेप सेवा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। नया शोरूम ग्राहकों को प्रीमियम शॉपिंग अनुभव के साथ नवीनतम तकनीक और डिज़ाइन वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती विनोद उनियाल, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद्, उत्तराखण्ड, मौजूद रही वही प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की ओर से मोहित सेल्स मैनेजर, रचिता अग्रवाल, ऋतुराज द्विवेदी एवं नैहा खन्ना मौजूद रहें।

Related posts

हरेला पर्व पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपfण कार्यक्रम आयोजित

Primetimes Newz

महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण

Primetimes Newz

वट सावित्री व्रत पर वट वृक्ष की पूजा, पति की लम्बी आयु के लिए रखा व्रत

Primetimes Newz

Leave a Comment