23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अफ्रीका तक गूंजा उत्तराखंड आइडल का नाम, ओनु स्पेशल सिंगर ने तेरो लंहगा पहाड़ी गीत गाकर जताई उत्तराखंड आईडीडल में भाग लेने की इच्छा

The name 'Uttarakhand Idol' has resonated as far as Africa; 'Onu Special Singer' expressed a desire to participate in the competition by singing the Pahadi song 'Tero Lehenga'.

कुलदीप कुमार, नैनीताल।

देहरादून। अफ्रीका प्रतिभाओं को मंच देने वाला उत्तराखंड आइडल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब अफ्रीका में रहने वाले प्रसिद्ध कलाकार ओनु स्पेशल अफ्रीका सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर उत्तराखंड आइडल में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।

वीडियो में ओनु स्पेशल सिंगर ने एक मधुर पहाड़ी गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आइडल के बारे में सुना है, और वह जानना चाहते हैं कि क्या वह भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया।

ओनु स्पेशल सिंगर की इस अपील का जवाब देते हुए उत्तराखंड आइडल की टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि “उत्तराखंड आइडल प्रतिभा का मंच है, और यहां हर कलाकार का स्वागत है। ओनु स्पेशल सिंगर भी इस मंच का हिस्सा बन सकते हैं।

इस घटना ने साबित कर दिया है कि उत्तराखंड आइडल की लोकप्रियता अब केवल उत्तराखंड या भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी गूंज अफ्रीका जैसे देशों तक पहुंच चुकी है। यह मंच लगातार नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर रहा है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है।

आयोजक चंदन सिंह का कहना है कि उत्तराखंड आइडल का उद्देश्य दुनिया भर में मौजूद प्रतिभाओं को एक मंच देना है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें और अपनी अलग पहचान बना सकें।

उत्तराखंड आइडल की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि यह मंच आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करेगा। अफ्रीका से आए इस संदेश ने प्रतियोगिता के महत्व और उसकी वैश्विक पहुंच को एक नई पहचान दी है।

Related posts

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

Primetimes Newz

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी :  राज्यपाल

Primetimes Newz

राष्ट्रीय लोक अदालत में 148 मामलों का हुआ निस्तारण

Primetimes Newz

Leave a Comment