23.1 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सल्ट के खुमाड़ में नशेड़ी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रानीखेत

In Khumar, Salt, an intoxicated husband killed his wife; the police have arrested the accused, and the deceased's body has been sent to Ranikhet for a post-mortem examination.

सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना सल्ट अंतर्गत ग्राम खुमाड़ निवासी दीपक खर्कवाल ने अपनी पत्नी भूमिका उर्फ पूजा उम्र-30 वर्ष को गुरुवार को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतका का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व रामनगर जिला नैनीताल के कोटद्वार रोड से हुआ था।

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार विगत गुरुवार सायं को लगभग 04 बजे मृतका की हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद मृतका का पति दीपक खर्कवाल फरार हो गया था,लेकिन आज पुलिस की तत्परता से मौलेखाल के कूपी बैड मे गिरफ्तार कर दिया है।

घटना स्थल पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई,और पोस्टमार्टम करने हेतु रानीखेत भेज दिया है।
वही मामले की विस्तृत जाँच हेतु फ्रांसिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंची,जहां कई साक्ष्य जुटाये गये।
थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीरा सिंह सहित पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ करने मे जुटी है।
लगातार मामले के सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है।
सूत्रो के अनुसार मालूम हुआ है,कि आरोपी पिछले कई समय से नशे का आदि था,और घर मे पति-पत्नी दोनो अकेले रहते थे।आये दिन पत्नी से झगड़ा,गाली-गलौज।,मारपीट करता था। आवेश मे आकर आरोपी ने डंडे से उसके सिर मे चोट मार दी,जिससे उसकी जान चली गई। मृतका की कोई भी सन्तान नही है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र मे दहशत फैल गई है।

Related posts

क्वारब समस्या को लेकर अल्मोड़ा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया घेराव

Primetimes Newz

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2 से 4 अक्टूबर तक, सिल्वर सिटी और तुलाज यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन

Primetimes Newz

प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस”

Primetimes Newz

Leave a Comment