Home उत्तराखंड 155 बार रक्तदान हेतु डॉ. अनिल वर्मा को “आवाम इण्डिया रक्तदाता सम्मान”

155 बार रक्तदान हेतु डॉ. अनिल वर्मा को “आवाम इण्डिया रक्तदाता सम्मान”

Dr. Anil Verma Awarded Awam India Blood Donor Honor for Donating Blood 155 Times
Dr. Anil Verma Awarded Awam India Blood Donor Honor for Donating Blood 155 Times

राजनीति में पक्ष-विपक्ष का सौहार्दपूर्ण सामंजस्य ही विकास का आधार है – कोश्यारी

जबरदस्त पारस्परिक राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के बावजूद एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक तथा स्नेहपूर्ण व्यवहार का बेमिसाल नज़ारा देखने को मिला पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म सीरीज के “उत्तराखंडियत की ओर ” के प्रथम एपिसोड में l
सहारनपुर रोड स्थित होटल वायसराय इन में आवाम इण्डिया फ़िल्म सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर व साप्ताहिक पत्र के संपादक जनाब वासी ज़ैदी द्वारा पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन यात्रा पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का लोकार्पण महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, संत हरि बोल चैतन्य महाराज, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी आदि ने संयुक्त रूप से किया l
डॉक्यूमेंट्री में हरीश रावत जी के ग्रामसभा से लेकर उनके मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बनने के कड़े संघर्ष को दर्शाया गया है l साथ ही उनके नेहरू गाँधी परिवार से निकटता , युवा कांग्रेस, ट्रेड यूनियनों, कांग्रेस सेवादल आदि के माध्यम से अपनी राजनीतिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाने के संघर्ष को विस्तारपूर्वक दिखाया गया है।
पार्टी में उनके प्रति बगावत का दौर हो या सफलता की सीढ़ियां चढ़ने का सिलसिला उन्होंने कभी आवेग में काम नहीं किया और पक्ष में हों या विपक्ष में कभी राजनीतिक वैमनस्य्ता से काम नहीं किया l इसके साथ ही हर स्थिती में अपनी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे l उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी को अपना राजनीतिक गुरु एवं मार्गदर्शक बताया l
पूर्व राज्य्पाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरीश रावत को दिल का साफ नेता बताते हुए कहा कि बावजूद विपरीत राजनीतिक विचारधारा के उनके आपसी सम्बन्ध हमेशा आत्मीय रहे हैं l उन्होंने हरीश रावत को संसद में “जीरो आवर”का “हीरो” करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में पक्ष और विपक्ष के राजनीतिक नेताओं के आपसी सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों का बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा पूर्व यूकेडी अध्यक्ष कशी सिंह ऐरी ने भी हरीश रावत तथा भगत दिंघ कोश्यारी जी से राजनीतिक सम्बन्धों के खट्टे -मीठे अनुभवों का जिक्र किया l
इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी तथा आवाम इण्डिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वसी ज़ैदी ने कुल 155 बार रक्तदान करने हेतु यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा की सराहना करते हुए संयुक्त रूप से उन्हें शाल ओढ़ाकर व शील्ड प्रदान करके “आवाम इण्डिया रक्तदाता सम्मान ” से नवाज़ा l
डॉ. अनिल वर्मा ने उन्हें सम्मानित करने पर जनाब वसी ज़ैदी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सती जी व श्री विजय रावत सहित समस्त आवाम इण्डिया टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया l
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, विधश्यक मनोज तिवारी, ममता राकेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मीडिया सलाहकार पूर्व मुख्य मंत्री कांग्रेस सुरेंद्र अग्रवाल, पूर्ब कोऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री राजीव जैन, प्रदेश पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी, पूर्व राज्यमंत्री हरीश बावरा, प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह नेगी (गुरू जी )डी ए वी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सती, पूर्व अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर,लवेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव इंटक,हिमांशु जोशी पूर्व प्रदेश सचिव, राज्यमंत्री बलवंत सिंह बोहरा साजिद खान पूर्व सांसद प्रतिनिधि, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉo एम एस अंसारी, यूथ रेड क्रॉस की मेजर प्रेमलता वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग सरोजनी कैंतुरा पूर्व प्रमुख दुगड्डा रूचि कैंतुरा, पूर्व उपाध्यक्ष दरगाह विकास समिति हसनैन मलिक, अशोक मेहता महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रांगड़, ब्लॉक adhyaksh🙏विरेंद्र पंवार,वार्ड अध्यक्ष गुरनैन सिंह, रेनू चुनारा अध्य्क्ष महिला कांग्रेस सेवादल, अमर सिंह उपाध्यक्ष उत्तराखंड फ़िल्म टेलीविज़न एवं रेडियो एसोसिएशन, कुंदन सिंह मेहता जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक, पार्षद कुसुम वर्मा, पार्षद रमेश कुमार मंगू, ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र पंवार आदि समस्त उत्तराखंड से बड़ी भरी संख्या में समाजसेवी एवं राजनीतिक नेता उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ. अनिल वर्मा द्वारा किया गया l