21.6 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सीमांत पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण

Chief Election Commissioner on a Two-Day Visit to Uttarakhand; Conducts On-Site Inspection of Border Polling Booths

देहरादून।  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे के लिए शनिवार को उत्तरकाशी पंहुचे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने उत्तरकाशी स्थित झाला हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सीमांत जिले के पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया और विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री धाम पंहुचकर धर्मपत्नी के साथ गंगोत्री मंन्दिर के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त रविवार को देहरादून में एसआईआर के सम्बंध में तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर शनिवार को उत्तरकाशी पंहुचे। इस दौरान उन्होंने भारत-चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री विधानसभा के सीमांत गांव हर्षिल में स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर  के साथ विस्तृत संवाद किया तथा एसआईआर की मैपिंग आदि के बारे में जानकारी ली।
‘स्मार्ट’ तकनीक से मतदाता सूची का शुद्धीकरण
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर्स ग्राउंड लेवल पर कर्मठता के साथ बीएलओ ऐप के माध्यम से सूची में शामिल “एब्सेंट,शिफ्टेड,डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य कर रहे हैं,साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।  उन्होंने बीएलओ मिंटू देवी के कार्यों जमकर सराहना करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में समपर्ण के साथ जुटे सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स को चुनाव आयोग सैल्यूट करता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण आशा है कि देश के सभी बीएलओ इसी सक्षमता के साथ कार्य करेंगे।
साधु-संतों वाले विशेष बूथ गंगोत्री पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त,किया विस्तृत संवाद। साधु-संतों के लोकतांत्रिक जज्बे को सराहा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने गंगोत्री पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों और संन्यासी मतदाताओं के साथ काफी देर तक विस्तृत संवाद किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने दुर्गम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बीच भी देश के चुनावी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए संतों के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि एक ऐसा पोलिंग बूथ जहाँ शत-प्रतिशत मतदाता केवल साधना में लीन रहने वाले साधु-संत हैं, यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की विविधता और ताकत की अनूठी मिसाल है।इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मां गंगा के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने हर्षिल में देर शाम उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने आगामी एसआईआर की मैपिंग, एएसडीडी सूची के सम्बंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,ईआरओ गंगोत्री/एसडीएम शालिनी नेगी सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विरासत महोत्सव : विरासत साधना में डांस परफॉर्मेंस से भक्तिमय हुई महफ़िल 

Primetimes Newz

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

Primetimes Newz

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर तेज की गई प्रवर्तन कार्यवाही

Primetimes Newz

Leave a Comment