18 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम; लक्ष्य व्यास बने स्कूल टॉपर

Students of Edify World School, Dehradun, Excel in CBSE Class 12 Examinations; Lakshya Vyas Emerges as School Topper.

देहरादून, 13 मई 2026: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर संस्थान और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

मेधावी छात्रों ने हासिल किए शीर्ष स्थान
इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कठिन परिश्रम की बदौलत शीर्ष तीन स्थान पाने वाले छात्र इस प्रकार हैं:

लक्ष्य व्यास: 93.4% अंकों के साथ प्रथम (स्कूल टॉपर)

प्रिया गोदियाल: 85% अंकों के साथ द्वितीय स्थान

अनन्या चौधरी: 83% अंकों के साथ तृतीय स्थान

विषयवार प्रदर्शन में भी चमके विद्यार्थी
विभिन्न विषयों में छात्रों ने असाधारण अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया:

पेंटिंग: कोमल गुसाईं और प्रिया गोदियाल ने 100 में से 100 पूरे अंक प्राप्त किए। नमन पुन को 97, सुमित सिंह को 96, जतिन रावत को 95 तथा नमन प्रताप सिंह व यश चौहान को 94 अंक मिले।

फिजिकल एजुकेशन: लक्ष्य व्यास ने 99 अंक, कोमल गुसाईं ने 93 अंक और तमन्ना बैरवान ने 92 अंक अर्जित किए।

बिजनेस स्टडीज़: लक्ष्य व्यास को 95 अंक और प्रिया गोदियाल को 92 अंक प्राप्त हुए।

इकोनॉमिक्स: अनन्या चौधरी ने 93 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पाया।

अकाउंटेंसी व गणित: लक्ष्य व्यास ने अकाउंटेंसी में 92 और गणित में 90 अंक हासिल कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के निदेशक पंकज होलकर, प्रधानाचार्या प्रदीप गौड एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों, उनके गौरवान्वित अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की है।

Related posts

पंचायतों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं: महाराज 

Primetimes Newz

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपने ब्रांड की नई पहचान

Primetimes Newz

रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा “शहीद साजू मेमोरियल अवॉर्ड-2025” से विभूषित*

Primetimes Newz

Leave a Comment