21.2 C
Dehradun, IN
November 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत , गुस्साई भीड़ का हंगामा

Laborer killed after being struck by speeding dumper; irate mob creates ruckus.

देहरादून। देहरादून के कांवली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। मृतक की पहचान सकल देव साहनी निवासी सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी करने के लिए बिहार से देहरादून आया था और कांवली गांव में अन्य मजदूर साथियों के साथ रहता था। बुधवार सुबह वह अपने साथियों के साथ लेबर चौक की ओर काम की तलाश में जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। हादसे के चलते क्षेत्र में लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और आरोपी डंपर चालक पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Related posts

19 वर्षीय युवक साहस से बोला – मैं लड़ूंगा और जीतूंगा

Primetimes Newz

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने हरिद्वार कॉरिडोर, ऋषिकेश मास्टर प्लान और शारदा कॉरिडोर के सम्बन्ध में बैठक ली

Primetimes Newz

Leave a Comment