19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Chief Minister Attends Sri Peetham Installation Ceremony at Dol Ashram

अल्मोड़ा।  डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन कर मां राजेश्वरी का अभिषेक और पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम पहुंचकर परिसर में स्थापित श्रीयंत्र और वहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने बाबा कल्याणदास की साधना और तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह स्थान विश्व स्तर पर आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और चारधाम यात्रा में हर वर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या बेहतर व्यवस्थाओं का परिणाम है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, बदलते दौर में बढ़ी जिम्मेदारी : राज्यपाल

Primetimes Newz

अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला, पुलिस हिरासत में आरोपी

Primetimes Newz

Leave a Comment