Home उत्तराखंड पीएनबी ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस में वृद्धि हेतु GeM के साथ...

पीएनबी ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस में वृद्धि हेतु GeM के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

PNB Signs MoU with GeM to Enhance Financial Access for Sellers
PNB Signs MoU with GeM to Enhance Financial Access for Sellers

देहरादून – 09 अप्रैल 2026: पंजाब नैशनल बैंक ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस में वृद्धि हेतु गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM ) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर GeM सहाय के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य विक्रेता अधिकारी, श्री अजीत बी. चव्हाण और पीएनबी के डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन प्रभाग के महाप्रबंधक, श्री अतिश कुमार राउत ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अंतर्गत PNB, GeM सहाय पोर्टल पर ऋणप्रदाता के रूप में सम्मिलित हो गया है।

GeM सहाय पोर्टल पर पंजाब नैशनल बैंक के ऋणप्रदाता के रूप में सम्मिलित होने से विक्रेताओं को कई लाभ मिलेंगे। इससे उन्हें GeM क्रय आदेश पर बिना गारंटी वाले अल्प-कालिक ऋण तक त्वरित पंहुच संभव होगी, जिससे चलनि‍धि में सुधार होना एवं नकदी प्रवाह संबंधी चुनौतियां भी कम होंगी। यह साझेदारी विशेष रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) और छोटे कारोबार को सशक्त्त बनाती है, जो नियत समय पर और वहनीय औपचारि‍क ऋण प्राप्ति में समस्याओं का सामना करती हैं। साथ ही, यह डिजिटल, कागजरहित ऋण प्रसंस्करण के माध्यम से पारदर्शि‍ता और दक्षता भी सुनिश्चित करती है।

खरीद को वित्तपोषण के साथ एकीकृत करके, यह पहल कारोबार करने में सुगमता को मजबूत करती है, विक्रेता साझेदारी बढ़ाती है, और एक सहज, समावेशी तथा तकनीक पर आधारित खरीद पारितंत्र को प्रोत्साहित करते हुए भारत के डिजिटल इंडिया विज़न का समर्थन करती है।

इस अवसर पर, पंजाब नैशनल बैंक, डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन प्रभाग के महाप्रबंधक, श्री अतिश कुमार राउत ने कहा: “गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ( GeM ) के साथ इस साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के विज़न को आगे बढ़ाना है। विक्रेता को निर्बाध वित्तीय सहायता प्रदान करके हम मैनुअल कार्यों में उल्लेखनीय कमी लाने तथा क्रय पारितंत्र में पारदर्शि‍ता, दक्षता और कारोबार करने में सुगमता को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखते हैं।”