16.7 C
Dehradun, IN
November 2, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालनः डाॅ. धन सिंह रावत

Vocational Education to Continue in Schools Dr. Dhan Singh Rawat

कहा, नये टेंडर होने तक पूर्व में अनुबंधित संस्था करेगी कार्यक्रम का संचालन

देहरादून, 01 अप्रैल 2026
सूबे के 200 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित किये जायेंगे। इसके अलावा नये शिक्षा सत्र 2026-27 में 544 और विद्यालयों में भी पारम्परिक विषयों के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निजी संस्थाओं के साथ शीघ्र अनुबंध करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही नये टेंडर होने तक पूर्व में अनुबंधित संस्था व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का संचालन करती रहेगी।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश के 200 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुये टेंडर प्रक्रिया में हुई लेटलतीफी को लेकर विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। विभागीय मंत्री ने कहा कि जब तक नई टेंडर प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक पूर्व में अनुबंधित संस्था ही 200 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन करती रहेंगी। इससे न केवल शिक्षण कार्य में निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि छात्रों के कौशल विकास पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। डाॅ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को नये शिक्षा सत्र 2026-27 में कार्यक्रम संचालन को निजी संस्थानों के साथ अनुबंध को शीघ्र टेण्डर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टेण्डर व अनुबंध प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाएं। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता उच्च स्तर की बनी रहे। इसके अलावा डाॅ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।

बाॅक्स
नये सत्र से 544 और विद्यालयों में शुरू होगा व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि नये शिक्षा सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा के तहत 544 और विद्यालयों में भी व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जायेगा, जिसकी स्वीकृति भारत सरकार ने दे दी है। इन विद्यालयों में 8 विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी। जिसमें एग्रीकल्चर, आॅटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर, आईटी, पलम्बिंग, रिटेल तथा टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी शामिल है।

Related posts

द पॉली किड्स मोहकमपुर और तुनवाला ने वार्षिक समारोह मनाया

Primetimes Newz

20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment