16.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर तेज की गई प्रवर्तन कार्यवाही

Enforcement action intensified on the instructions of Vice President Banshidhar Tiwari

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी जारी रहेगी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई

देहरादून । मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी सेक्टरों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में आज शिमला बाईपास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें कई अवैध निर्माणों पर निर्णायक कार्रवाई की गई। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत शिमला बाईपास रोड, देहरादून के विविध क्षेत्रों में किए गए अवैध आवासीय निर्माणों एवं प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशानुसार ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई संपन्न हुई। कमल राठौड़ एवं अन्य द्वारा श्रीराम इंक्लेव, मेहुवाला माफी (निकट ईंट भट्टा) में लगभग 10 बिघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे। इसी प्रकार, सर्वेश्वर दत्त द्वारा रावत मोहल्ला, बालावाला (निकट इंटर कॉलेज, बालावाला) में किए गए अवैध व्यावसायिक भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता मनीष मेहरा एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशन में प्रवर्तन टीम सक्रियः एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए का स्पष्ट और दृढ़ संकल्प है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग या अनियमित विकास को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण को जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन सभी पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। एमडीडीए द्वारा नियमित निरीक्षण, फील्ड विज़िट और सख्त प्रवर्तन कार्यवाही को तेज किया गया है। आज शिमला बाईपास क्षेत्र में की गई कार्रवाई इसी नीति का हिस्सा है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देहरादून का विकास नियोजित, सुरक्षित और कानून के अनुरूप हो। किसी भी व्यक्ति को नियमों के विरुद्ध जाकर विकास कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और भविष्य में ऐसी सभी गतिविधियों पर और अधिक कठोरता से कार्रवाई की जाएगी।
अवैध निर्माण-प्लॉटिंग पर कार्यवाही हमारे निरंतर अभियान का हिस्साः एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा एमडीडीए लगातार फील्ड निरीक्षण कर रहा है और जहां भी अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग पाई जाती है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। शिमला बाईपास क्षेत्र में आज की गई ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही हमारे निरंतर अभियान का हिस्सा है। सभी से अपील है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व एमडीडीए से विधिवत स्वीकृति लेना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी प्रकार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। हमारा प्रयास है कि देहरादून का विकास सुव्यवस्थित और नियमानुसार बने।

Related posts

इस रक्षा बंधन हर तरह के यात्रा-प्रेमी भाई-बहनों के लिए 5 ख़ास गेटअवे

Primetimes Newz

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में वित्तीय साक्षरता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

Primetimes Newz

Leave a Comment