17.1 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

“ग्रीन दून – क्लीन दून” विषय पर विशाल दौड़ एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Organized a massive race and slogan competition on the theme “Green Doon – Clean Doon”.

देहरादून, 01 अक्टूबर 2025, प्रकृति की हरियाली और स्वच्छता का संदेश समेटे हुए, प्रिंसिपल्स प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन के तत्वावधान में द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून आगामी 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को एक भव्य विशाल दौड़ एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन सुबह 7:30 बजे विद्यालय परिसर से आरम्भ होगा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को नई दिशा देगा।
इस अवसर को गरिमामयी बनाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी|

छह वर्गों में विभाजित इस दौड़ में कक्षा 2 से 12 तक के विद्यार्थी अपनी ऊर्जा और जोश से संदेश देंगे कि स्वच्छता और हरियाली ही जीवन का आधार है।

ग्रुप A (कक्षा 10–12, लड़के): 10 किमी – मसूरी डायवर्जन रोड, राजपुर रोड, ओल्ड राजपुर होते हुए वापसी। ग्रुप B (कक्षा 10–12, लड़कियाँ): 3 किमी – राम तीर्थ आश्रम से कुठाल गेट होकर विद्यालय तक। ग्रुप C (कक्षा 7–9, लड़के): 5 किमी – ओल्ड मसूरी रोड से कुठाल गेट होकर विद्यालय तक। ग्रुप D (कक्षा 7–9, लड़कियाँ): 3 किमी – शिव मंदिर (कुठाल गेट) से विद्यालय तक। ग्रुप E (कक्षा 4–6, सभी): 3 किमी – राम तीर्थ आश्रम से विद्यालय तक। ग्रुप F (कक्षा 2–3, सभी): 2 किमी – कुठाल गेट से विद्यालय तक।

दौड़ के साथ-साथ प्रतिभागी विद्यालय स्लोगन और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से वृक्षों की कटाई, तीव्र शहरीकरण एवं अव्यवस्थित निर्माण, सीवरेज व ड्रेनेज की कमी से नदियों का प्रदूषण, पॉलिथीन, रसायन एवं रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव, ग्रीन हाउस इफेक्ट, वनस्पति एवं जीव-जंतुओं के बीच सामंजस्य की कमी, मानव अस्तित्व हेतु वन्यजीव संरक्षण का महत्व, भूमिगत जलस्तर में निरंतर गिरावट, ध्वनि एवं शोर प्रदूषण, वाहनों एवं उद्योगों से निकलने वाली जहरीली गैसें, नदी किनारे अनधिकृत झुग्गी-झोपड़ियां, अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था, बिना शुद्धिकरण का पेयजल, अपघटनीय पदार्थों हेतु रीसाइक्लिंग संयंत्रों की कमी, चौराहों पर ऑक्सीजन प्रदायक पौधों की जानकारी का अभाव, मीट शॉप्स / कसाईखाना / मछली मंडी, टूटी-फूटी सड़कों की अनदेखी, कूड़ेदान ‘यूज मि’ का अभाव, नियम तोड़ने वालों हेतु कठोर कानून का अभाव, बागवानी में प्रमाणपत्र का अभाव, नशा मुक्ति – से नो टू ड्रग्स जैसे गम्भीर मुद्दों पर अपनी संवेदनशीलता और रचनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। श्रेष्ठ रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सभी प्रतिभागियों को जलपान उपलब्ध कराया जाएगा तथा विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
डॉ. प्रेम कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीपीएसए एवं कार्यकारी निदेशक, द पेस्टल वीड स्कूल ने कहा—“यह केवल दौड़ नहीं, बल्कि एक जागरूकता अभियान है—एक ऐसा संकल्प जो स्वास्थ्य, जिम्मेदारी और सामूहिक चेतना को जोड़कर देहरादून को स्वच्छ और हरित बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं माननीय वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल के प्रेरणादायी उद्बोधन से होगा, जिसमें वे दून घाटी की पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय संतुलन की रक्षा के लिए समाज की सामूहिक भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ

Primetimes Newz

“स्मार्ट सिटीज” के साथ “ग्रीन सिटीज़” की परिकल्पना से ही संभव है सतत विकास : राज्यपाल

Primetimes Newz

जिलाधिकारी के जनता दरबार में हुई 125 फरियादियों की सुनवाई

Primetimes Newz

Leave a Comment