23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कलुण गांव में आपदा प्रभावितों से मिले सांसद और कैबिनेट मंत्री

MP and Cabinet Minister met the disaster affected people in Kalun village

प्रभावितों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

पौड़ी| विधानसभा पौड़ी के अंतर्गत आपदाग्रस्त कलुण में गुरुवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद व मंत्री ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, मुआवजा राशि और आवास संबंधी सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तेजी से जनता को राहत पहुंचाया गया है तथा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत, पेयजल और मार्गों को सुचारु कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान में पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

ईडीआईआई ने वर्ष 2026 के लिए युवाओं और बच्चों हेतु राष्ट्रीय उद्यमिता ग्रीष्मकालीन शिविरों की घोषणा की

Primetimes Newz

जी. आर. डी. में उच्च शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान !

Primetimes Newz

सीएम धामी ने  किया वाराही धाम देवीधुरा, चम्पावत में आयोजित मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित

Primetimes Newz

Leave a Comment