23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पौड़ी जिला पंचायत चुनाव : रचना बुटोला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर आरती नेगी ने जीत दर्ज की।

Pauri District Panchayat Elections Rachna Butola won the post of president and Aarti Negi won the post of vice president.

पौड़ी | ज़िला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित हो गए हैं. घोषित नतीजों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी रचना बुटोला ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है. निर्दलीय प्रत्याशी आरती नेगी ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रचना बुटोला ने कुल 33 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी दीपिका ईष्टवाल को 05 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर आरती नेगी को 18 मत और महेंद्र राणा को 14 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित होने के पश्चात विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र रचना बुटोला की ओर से उनके प्रस्तावक भरत रावत ने प्राप्त किया, जबकि उपाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र आरती नेगी ने स्वयं ग्रहण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी विकासखंडों में पूरी चुनाव प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। मतगणना केंद्रों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। उन्होंने कहा कि जनपद के मतदाताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों, प्रशासनिक व पुलिस दलों और चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों का धन्यवाद व्यक्त किया।

चुनाव पर्यवेक्षक ललित मोहन रयाल ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप एवं पूर्णतः पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुए हैं। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

Related posts

एमएसएन लेबोरेटरीज ने ‘सेमाबेस्ट’ लॉन्च किया – पेटेंट समाप्ति के बाद भारत में निर्मित पहला एकीकृत सेमाग्लूटाइड

Primetimes Newz

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी

Primetimes Newz

विकास नगर के ग्राम सभा उधिया बाग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक संपन्न हुई।

Primetimes Newz

Leave a Comment