18.8 C
Dehradun, IN
October 29, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बारिश में भी नहीं थमा जोश, भारत माता के नारों से गूंज उठा पौड़ी

The enthusiasm did not stop even in the rain, Pauri echoed with the slogans of Bharat Mata

*79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन*

देहरादून| जनपद मुख्यालय में बारिश के बीच भी देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। पौड़ी की सड़कों पर 79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता के जयकारों से गूंजते इस आयोजन में शहर का माहौल पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं सतपाल महाराज, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी तथा मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधियों तथा बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में सहभागिता निभायी और लोगों को देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पौड़ी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति नारों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। बारिश के बावजूद सभी प्रतिभागियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान हमें अपनी आज़ादी के महत्व और देश के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन नगर के मुख्य बस अड्डे पर हुआ। पूरे शहर में तिरंगे की गरिमा और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

Primetimes Newz

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का ‘विजन 0.3 प्रशिक्षण’ जारी

Primetimes Newz

विश्व बैंक समूह के प्रबंध निदेशक ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का किया भ्रमण

Primetimes Newz

Leave a Comment