26.4 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देहरादून में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Disabled girl raped in Dehradun, accused arrested

देहरादून ( हमारी चौपाल ) उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार गहराती जा रही हैं। ताजा मामला देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक 24 वर्षीय युवक ने घर में अकेली मौजूद दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

पीड़िता के मौसा ने पुलिस को बताया कि युवती बचपन से ही उनके साथ रह रही है, क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे त्याग दिया था। एक सड़क दुर्घटना में दोनों पैर से दिव्यांग हो चुकी युवती मंगलवार सुबह घर पर अकेली थी, जब उसका मौसा अस्पताल गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी युवक अजय राय, जो एक कैफे में काम करता है, घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।

मौसा के लौटने पर युवती रोती हुई मिली और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पहले तो मौसा ने इसे भूख का कारण समझा, लेकिन जब उन्होंने उसे सांत्वना दी, तो युवती ने पूरी घटना बताई। इसके बाद मौसा ने तुरंत नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया, “तहरीर के आधार पर आरोपी अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”

यह घटना राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related posts

मुख्य सचिव ने हरिद्वार कॉरिडोर, ऋषिकेश मास्टर प्लान और शारदा कॉरिडोर के सम्बन्ध में बैठक ली

Primetimes Newz

भारतीय ऑनलाइन एमबीए ने हासिल किया वैश्विक पहचान, एमआरआईआईआरएस ने पाया क्यूएस टॉप 100 में स्थान

Primetimes Newz

अवैध बोट स्टैंड को बंद करने की उठाई मांग

Primetimes Newz

Leave a Comment