21.6 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अतिवृष्टि  से क्षतिग्रस्त हुआ  स्यालनी- जौरासी मोटरमार्ग

Syalani-Jaurasi motorway damaged due to heavy rain

कोटद्वार।  विकास खण्ड दुगड्डा के अंतर्गत स्यालनी- जौरासी मोटरमार्ग कुछ दिनों पूर्व हुई भीषण अतिवृष्टि के कारण जगह -जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस कारण मोटर मार्ग से जुड़े लगभग पांच गांवों के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। शनिवार को ग्राम सभा जौरासी के ग्राम प्रधान चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि अतिवृष्ट के कारण सड़क के जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ग्रामीणों का मुख्य बाजार से संपर्क कट गया है। गांवों में सब्जी व दैनिक दिनचर्या के सामानों के वाहन न पहुंचने के कारण कई चीजों की कमी हो गई है। इससे सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों को हो रही है। उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के लिए लंबी दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक पह़ुंचना पड़ रहा है। बताया कि इस संबध में उन्होंने क्षतिग्रस्त मोटरमार्ग का वीडियो क्लिप तैयार कर जिलाधिकारी पौड़ी, उप जिलाधिकारी तहसील कोटद्वार, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाइ को प्रेषित कर मोटरमार्ग की दैवी आपदा मद के अन्तर्गत शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।

Related posts

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री महाराज ने दी शुभकामनाएं

Primetimes Newz

आईआईटी रुड़की ने उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड प्रौद्योगिकियों हेतु दो प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

Primetimes Newz

डॉ० अनिल वर्मा ने जीवनरक्षक महत्वपूर्ण सी०पी०आर०की प्रक्रिया का अभ्यास किया

Primetimes Newz

Leave a Comment