27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया  हरिद्वार, मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु  पर गहरा शोक व्यक्त

CM Dhami expressed deep condolences on the death of 06 devotees in the stampede on the pedestrian path of Haridwar, Mansha Devi temple

– पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश
-मनसा देवी हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर  जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और  जिलाधिकारी हरिद्वार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए । साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा रही है।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में 05 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त 23 अन्य घायल श्रद्धालुओं का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है, जहां सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related posts

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा विफल, इस बार प्रतापनगर में जनता लाएगी परिवर्तन : राजेश्वर पैन्यूली

Primetimes Newz

महाराज ने मुख्यमंत्री से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

Primetimes Newz

जल जीवन मिशन में भुगतान न होने के विरोध में उत्तराखंड के ठेकेदारों का कल सचिवालय कूच और विशाल धरना प्रदर्शन

Primetimes Newz

Leave a Comment