Home उत्तराखंड कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा विफल, इस बार प्रतापनगर में जनता लाएगी...

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा विफल, इस बार प्रतापनगर में जनता लाएगी परिवर्तन : राजेश्वर पैन्यूली

Congress's 'Parivartan Sankalp Yatra' has failed; this time, the people of Pratapnagar will bring about change Rajeshwar Painyuli.
Congress's 'Parivartan Sankalp Yatra' has failed; this time, the people of Pratapnagar will bring about change Rajeshwar Painyuli.

नई टिहरी : प्रतापनगर में डोबरा चांठी पुल में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम को बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने एक महज ढकोसला करार दिया. कहा कि इस बार प्रतापनगर विधानसभा में जनता परिवर्तन के मूड में है.

सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि कांग्रेस में आपसी कलह चरम पर है। ऐसे में पार्टी को पहले अपना घर देखना चाहिए. पैन्यूली ने कहा की डोबरा चांठी पुल के निर्माण में कांग्रेस आकंठ डूबी रही। कांग्रेस कार्यकाल में इस पुल के निर्माण में 70-80 करोड़ का घोटाला हुआ, लेकिन उसका निर्माण भी पूरा नहीं करा पाए। कांग्रेस राज में डोबरा चांठी पुल का पहले टर्म का नक्शा ही गलत बना था। कहा कि डोबरा चाँठी पुल बीजेपी सरकार की देन है कि जिसके कारण यह बनकर तैयार हुआ। आज उस पुल पर आवाजाही हो रही है। बीजेपी सरकार क्षेत्र में डेवलपमेंट के कार्य भी कर रही है। क्षेत्र के प्रतिनिधि और तथाकथित कार्यकर्ताओं का सारा ध्यान सिर्फ विधायक निधि और पात्रता खरीदने में रहा। बीजेपी ही विकास करेगी। रिंग रोड बना रही है। झील में वर्ल्ड वाइड स्पॉर्टस करवा रही है। स्थानीय लोगों को रोजगार दे रही है। आगे बढ़ने का साधन दे रही है। बीजेपी ने विधानसभा में दूसरा केंद्रीय विद्यालय भी दिया.