19.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

समूचे भारत में सपनों को साकार करने के लिए पीएनबी ने देशव्यापी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया

PNB conducts nationwide mega retail outreach programme to make dreams come true across India

देहरादून – 18 जुलाई 2025 – सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने देश भर में  130 से अधिक स्थानों पर “सपने कई, मंज़िल एक” की थीम के साथ एक मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया।  इस पहल को लोगों को बैंकिंग के करीब लाकर विविध वित्तीय आवश्यकताओं के मुताबिक रिटेल ऋण उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला तक तत्काल पहुँच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया था।

इस आउटरीच में पीएनबी के शीर्ष प्रबंधन की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कोलकाता में इस अभियान की अगुवाई की और कार्यपालक निदेशक गणों व कारपोरेट कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर हिस्सा लिया जो वित्तीय समावेशन और ग्राहक-फर्स्ट बैंकिंग के प्रति बैंक की गहरी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम के आकर्षण:

·       ऋणों की पेशकश: आवास, वाहन, शिक्षा, बंधक ऋण और रूफटॉप सौर ऊर्जा प्रणाली के लिए ऋण

·       ग्राहक सुविधा: मौके पर परामर्श, तत्काल पात्रता जांच और सैद्धांतिक स्वीकृति

·       खास लाभ: आकर्षक ब्याज दरें और चुनिंदा रिटेल उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क पर 100% की छूट

·       पहुंच के स्थल: हमारे पीएनबी वन ऐप के जरिए और देश भर में भौतिक आउटरीच केंद्रों पर निर्बाध सेवा

इस पहल के बारे में टिप्पणी करते हुए एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा:  “पीएनबी का मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम बैंकिंग को अधिक सुलभ, समावेशी और जवाबदेह बनाने के हमारे मिशन का एक प्रमाण है। चाहे वह किसी को घर खरीदने, शिक्षा प्राप्त करने, या सतत ऊर्जा में निवेश करने में मदद करना हो, हमें लाखों लोगों के सपनों को सहारा देने पर गर्व है। पूरे भारत के ग्राहकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया हमें नवाचार करते रहने और मूल्य प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।”

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें www.pnbindia.in

Related posts

प्रज्ञेश्वर महादेव में सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से हुआ महाभिषेक

Primetimes Newz

अपर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों की सुगम यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Primetimes Newz

ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करनी है तो भारत को भू-तापीय ऊर्जा और प्राकृतिक हाइड्रोजन पर तेजी से काम करना होगा: एमआईटी-डब्‍लूपीयू के मैग्‍मा 2026 में विशेषज्ञों की राय

Primetimes Newz

Leave a Comment