Home उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं,...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं, कहा ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति

CA Rajeshwar Painuli congratulated BJP State President Mahendra Bhatt and said that the organization will get new momentum with energetic leadership
CA Rajeshwar Painuli congratulated BJP State President Mahendra Bhatt and said that the organization will get new momentum with energetic leadership

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन के पश्चात आज राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने शुभकामनायें दी.

बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि भट्ट का संगठनात्मक अनुभव, जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ उनका जीवंत संवाद, पार्टी की शक्ति का आधार रहा है। उन्होंने कहा, भट्ट के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से न केवल सुदृढ़ हुआ है, बल्कि विभिन्न मोर्चों पर पार्टी की सक्रियता और जनसंपर्क में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सीए राजेश्वर पैन्यूली ने भट्ट को एक ऊर्जावान, समर्पित और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता” बताते हुए कहा कि उनका सहज स्वभाव और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव उन्हें विशिष्ट बनाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री भट्ट के नेतृत्व में भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से और सशक्त होगी, बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी पार्टी के विचार और कार्यशैली को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने महेन्द्र भट्ट के कार्यकाल की सफलता की कामना करते हुए कहा कि भाजपा का यह संगठनात्मक पर्व उनके मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नव ऊर्जा का संचार करेगा और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा।