15.2 C
Dehradun, IN
November 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन के ठेकेदार अधिकारियों के आश्वासन से भ्रमित।

Jal Jeevan Mission contractors confused by assurances of officials.

देहरादून – 26 जून 2025- देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर भुगतान संबंधित समस्याओं को सामने रखा। संगठन के सदस्यों ने अपर सचिव रणवीर सिंह, मिशन डायरेक्टर विशाल मिश्रा, मुख्य अभियंता मुख्यालय उत्तराखंड पेयजल निगम एवं मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की एवं अपनी बात रखी। वहीं बैठक में शासन द्वारा जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को कार्यों को ना रोका जाए एवं भुगतान जल्द से जल्द कर दी जाएगी का आश्वासन दिया गया।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि ठेकेदारों का भुगतान काफी समय से रुका हुआ है और इस आश्वासन से हम असंतुष्ट हैं एवं जल जीवन मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाने में हम असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कई जिलों के डीएम द्वारा ठेकेदारों पर बिना भुगतान के कार्य करने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है जिससे ठेकेदारों में बहुत ही आक्रोश है। जब तक धन का आवंटन न हो जाए एवं हमारे बिल, एक्स्ट्रा आइटम, वेरिएशन तुरंत बनाई जाए और कुछ कार्यों में अनुचित रोकी गई धनराशि को अबमुक्त कराई जाएगी इसके लिए शनिवार को वीसी रखी गई है। वहीं दूसरी ओर मिशन डायरेक्टर विशाल मिश्रा धन के लिए कल दिल्ली जा रहें है।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन मित्तल एवं महासचिव सुनील गुप्ता सचिवालय में बैठक के दौरान मौजूद रहे।

Related posts

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने नव प्रवेशित बच्चों को दी शुभकामनाएं

Primetimes Newz

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत

Primetimes Newz

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” का लाभ उठाएं प्रदेश के किसान : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

Leave a Comment