19.5 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया सीव्यू सेवा ट्रस्ट की धरमपुर स्थित कार्यालय का शुभारंभ।

Garh Kokila Hema Negi Karashi inaugurated the office of Seaview Seva Trust located at Dharampur.

सीव्यू सेवा ट्रस्ट प्रदेश के नेत्रहीन लोगों को मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया

देहरादून – 22 जून 2025 – उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र एवं दूर दराज के जगह पर रह रहे नेत्रहीन लोगों को मदद करने के लिए सीव्यू सेवा ट्रस्ट के द्वारा आज देहरादून के धरमपुर निकट रेवती नर्सिंग होम के पास सी व्यू आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस का शुभारंभ गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया। इस सेंटर में विशेष सेवाए जिसमे कम रोशनी, भैंगापन, आलसी आँख, केरेटोकोनस जैसे लाइलाज आंखों की बीमारियों का बिना ऑपरेशन और बिना दवाई के सी व्यू की प्रिशिक्षित टीम द्वारा सुविधा प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए सीव्यू सेवा ट्रस्ट एवं सीव्यू आई केयर के संस्थापक महावीर बर्थवाल ने कहा “यह सीव्यू सेवा ट्रस्ट केंद्र उत्तराखंड के दृष्टिबाधित लोगों को हर मुश्किल एवं जटिल बीमारियों से निजात दिलाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नही पड़ेगी और उनका उचित उपचार करने में मदद करेगा। सीव्यू सेवा ट्रस्ट एवं सीव्यू आई केयर द्वारा हर रविवार को प्रदेश के विभिन्न सुदूर प्रवर्तीय क्षेत्रो में कैंप का आयोजन किया जाता है एवं नेत्र से संबंधित गंभीर और जटिल बीमारियों को पहचान कर इस अत्याधुनिक केंद्र पर उपचार किया जा रहा है। “इस मौके पर सी व्यू एवं सी व्यू सेवा ट्रस्ट की टीम मौजूद रही।

Related posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ओरोमैंडीब्युलर लिम्ब हाइपोजेनेसिस सिंड्रोम से ग्रसित बच्चे का निशुल्क इलाज किया गया।

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया लेखक गांव, थानों में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में प्रतिभाग

Primetimes Newz

पटेलनगर में गैस सिलेंडर फटने से 5 झुलसे, तीन बच्चे भी शामिल

Primetimes Newz

Leave a Comment