28.2 C
Dehradun, IN
September 22, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्या का डे-टू-डे जिले में हो रहा त्वरित समाधान

-कंट्रोल रूम को अब तक मिली 133 शिकायतें, 129 निस्तारित।
-पेयजल से जुड़े 07 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से 24 x 7 कंट्रोल रूम में तैनात।
-जन सेवाः कर्तव्य भी, संकल्प भी, प्रशासन का लक्ष्य, हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति  : डीएम
देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तक है और पूरी सक्रियता से डे-टू-डे समस्या का निदान कर जनता को राहत पहुंचाने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 12 जून तक पेयजल की 133 शिकायतें मिली है, जिसमें से 129 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू की गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24×7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील भी की है कि जल के मूल्य को समझते हुए जल संरक्षण में सहयोग करें। पानी को अनावश्यक बर्बाद न करें और न होने दें।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में स्थापित कंट्रोल रूम को भाऊवाला, भगवानपुर ग्राम से पेयजल बाधित होने की शिकायत मिली थी। जिस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि शिकायतकर्ता के घर क्षेत्र का मौका मुआयना कर समस्या का समाधान कर दिया गया है। वर्तमान में मानकों के अनुसार 55 एलपीसीडी पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ग्रीष्म काल में क्षेत्र में पेयजल की मांग अधिक और उपलब्धता कम होने के कारण डिमांड के अनुसार टैंकर से भी पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं काली मंदिर एन्क्लेव में चार दिन से जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि 07 जून की रात्रि को जीएमएस रोड स्थित उर्ध्व जलाशय को भरने वाले नलकूप की मोटर खराब होने से समस्या पैदा हुई थी। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए 08 जून को मोटर ठीक की गई और पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया गया। अंबीवाला क्षेत्र में सड़क पर पानी का रिसाव होने की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। जिसमें उपभोक्ता के व्यक्तिगत लाइन से जल रिसाव होना पाया गया। लाइन को तत्काल रिपेयर कराके समस्या का समाधान किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Related posts

 स्वस्थ सीमा अभियान के अंतर्गत आईटीबीपी एवं राज्य सरकार के मध्य एमओयू संपन्न

Primetimes Newz

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य समिति द्वारा पीपल गांव में वृद्धजनों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

Primetimes Newz

पटेलनगर में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की दोनों स्कूटियां बरामद

Primetimes Newz

Leave a Comment