19.9 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सहकार भारती पदाधिकारियों ने मेयर से की मुलाकात

रुद्रपुर। सोमवार को सहकार भारती के पदाधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर विकास शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान 13 जून को नगर निगम सभागार हॉल में स्वयं सहायता समूहों के साथ प्रस्तावित बैठक के लिए मेयर को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान सहकार भारती प्रतिनिधियों ने जिले में सहकारिता को मजबूती देने और सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के विषय पर मेयर के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह बैठक सहकारिता आंदोलन को जन–जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अहम होगी।इस दौरान पर सहकार भारती के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष कश्यप, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला संगठन प्रमुख राम पांडेय, जिला महामंत्री सुबीर दास और लालपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय को इसी सत्र में शुरू करने की मांग

Primetimes Newz

एनसीसी कैडेट्स को आपदा से निपटने के बताए उपाय

Primetimes Newz

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने किया टॉपर छात्रों से नशामुक्त समाज बनाने का अह्नान किया

Primetimes Newz

Leave a Comment