23.3 C
Dehradun, IN
September 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आत्मनिर्भरता की तस्दीक हैं हस्तशिल्प उत्पाद: डॉ धन सिंह रावत

– हिमाद्रि हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी, दीनापानी”का किया निरीक्षण
देहरादून(आरएनएस)।  प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के दौरान आज सुबह “हिमाद्रि हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी, दीनापानी” का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोसायटी द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया और यहां कार्यरत 48 महिला कर्मियों से संवाद कर उनके अनुभव को लेकर चर्चा की। उन्होंने यहां तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की।
प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह ने कहा कि इन महिलाओं की मेहनत और कौशल से तैयार किये गए हस्तशिल्प उत्पाद वास्तव में सराहनीय हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय,  जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,  मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, पूर्व डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, सहकारिता विभाग के उप निबंधक कुमाऊं हरीश चंद्र खंडूड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने  की सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की समीक्षा

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment