21.4 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

तकनीकी शिक्षा सचिव खुद करेंगे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण : सिद्धार्थ अग्रवाल

देहरादून। वीर माधो सिंह भडारी उत्तराखंड तकनीकी  विश्विद्यालय के विरुद्ध फ़र्ज़ी डिग्री जाँच प्रकरण, भ्रस्टाचार,  वित्तीय अनिमिताओ, शासन की जाँच समिति द्वारा कुलपति डॉ. ओंकार यादव  द्वारा अपने निकट सम्बन्धी की इ.आर.पी. कंपनी को करोडो रु दिलवाने में सांठ गांठ एवं मिली भगत की पुष्टि,  डॉ. ओंकार यादव द्वारा विवादित इ.आर.पी. कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के  शासन के आदेश को पूरी तरह से नकारने,  तकनीकी शिक्षा सचिव एवं छात्र संघ अध्यक्ष को घूस देने की पेशकश, आगामी सत्र में भी विवादित इ.आर.पी. कंपनी को जारी रखने के निर्णय, केवल उच्च अधिकारियो की चापलूसी करने के उद्देश्य से 2022 में पहले से ही उद्घाटन की जा चुकी विश्विद्यालय की कंप्यूटर लैब को पुनः नाम बदलकर महा माहिम राज्यपाल से उद्घाटन करवाकर सरकारी धन की फिजूल खर्ची करने आदि  शिकायतो पर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओमकार यादव, परीक्षा नियंत्रक  डॉ. वी. के. पटेल एवं वित्त नियंत्रक विक्रम सिंह जंतवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले चार माह से छात्र सड़को पर आंदोलित है !
छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया की छात्र प्रतिनिधि मंडल कई बार शासन के उच्च अधिकारिओ से भी न्याय हेतु मिल चूका है ! अब तकनीकी शिक्षा सचिव खुद उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का विस्तृत निरीक्षण करेंगे ! जिसके लिए उन्होंने तकनीकी शिक्षा सचिव महोदय को धन्यवाद दिया !
उन्होंने कहा की छात्रों के खिलाफ अन्याय कतई सहन नहीं  किया जायेगा एवं छात्र  हितो से कोई भी खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा ! यदि शीघ्र सॉफ्टवेयर घोटाले पर कोई कार्यवाही नहीं होती और शासन की समिति की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति डॉ. ओमकार सिंह  एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. के पटेल को तत्काल बर्ख़ास्त नहीं किया जाता है तो  छात्र संघ अपनी मांगो को लेकर जल्द ही कुलपति का घेराव करेगा एवं पूर्ण तालाबंदी करके न्याय मांगने को मजबूर हो जायेगा ! जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी !

Related posts

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

Primetimes Newz

तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का आयोजन 31अक्टूबर से 02 नवम्बर तक महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित होगा

Primetimes Newz

तृतीय केदारनाथ तुंगनाथ के कपाट विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए

Primetimes Newz

Leave a Comment