27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की जून में होने वाले कृषि मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून।  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में आगामी जून माह में कृषि मेले की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
यह कृषि मेला देहरादून में किया जाना प्रस्तावित है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस मेगा इवेंट में भारत के विभिन्न राज्यों से आए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिन्हें आगंतुक देख और खरीद सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में मिलेट्स (मोटे अनाज) की उपयोगिता पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तुतिकरण शामिल हैं। साथ ही कृषि विश्वविद्यालय, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, किसान संगठन, स्टार्टअप, कोऑपरेटिव सोसाइटीज आदि भी इस फेयर में भाग लेंगे। महोत्सव में केंद्र सरकार से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, सभी राज्यों के कृषि मंत्री और विदेशी मेहमानों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। कृषि मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं ताकि उत्तराखण्ड को वैश्विक कृषि मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके।
बैठक में सचिव कृषि डा0 एसएन पांडे, कृषि निदेशक केसी पाठक, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, एमडी जैविक बोर्ड विनय कुमार, डा0 रतन कुमार, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

धस्माना ने शिक्षक दिवस पर गुरुओं का किया सम्मान

Primetimes Newz

स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करें सभी: धामी

Primetimes Newz

सीएम ने किया मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडो में शुभारम्भ

Primetimes Newz

Leave a Comment