21.1 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्नेहा राणा ने कोलंबो में रचा इतिहास

देहरादून।  प्रतिभाशाली क्रिकेटर व ग्राफिक एरा की छात्रा स्नेह राणा ने कोलम्बों में एक नया इतिहास रच दिया है। वे महिला वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेकर स्नेह राणा यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा व स्पिनर ऑलराउंडर क्रिकेटर स्नेह राणा ने यह इतिहास श्रीलंका में महिलाओं की वन- डे ट्राई नेशन क्रिकेट सीरीज में बनाया है। एक सीरीज में 15 विकेट लेकर स्नेह राणा वर्ष 2003 में ऑस्ट्रेलिया की कैथ्रीन फिट्जपैट्रिक के बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल हो गईं हैं। ऑस्ट्रेलिया की कैथ्रीन फिट्जपैट्रिक ने 2003 में वर्ल्ड सीरीज के दौरान 15 विकेट लिये थे। स्नेह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने टूर्नामेंट में श्रीलंका व साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंद्रह विकेट लिए। टूर्नामेंट में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारत की पहली और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक के साथ संयुक्त रूप से दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गयी हैं। उन्होंने महिलाओं की श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट लेने का लंबे समय से चला आ रहा भारतीय क्रिकेटर नूशिन अल खादीर का बारह विकेट का रिकार्ड भी तोड़ दिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने स्नेह की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि स्नेह राणा पर पूरे देश को गर्व है। उत्तराखंड की इस बेटी ने सीरीज में पंद्रह विकेट लेने का इतिहास रचकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्राफिक एरा के साथ ही देश और उत्तराखंड का भी मान बढ़ाया है।

Related posts

155 बार रक्तदान दान हेतु डॉ. अनिल वर्मा को “नीलम अग्रवाल मेमोरियल रक्तवीर सम्मान”

Primetimes Newz

सहकारिता मे मिली जीत 2027 से पहले के रुझान, कांग्रेस के दावों की खुल रही परत: भट्ट

Primetimes Newz

एसपी ने बूथों का निरीक्षण कर परखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं

Primetimes Newz

Leave a Comment