24.2 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चरण सिंह चौथी बार बने वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर चौधरी चरण सिंह को चौथी बार अध्यक्ष मनोनीत किया। संगठन के सदस्यों ने उनके कार्यों की सराहना की। बैठक में पहलगाम में पर्यटकों की हत्याओं पर संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सारा देश सरकार के साथ है। संगठन आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा देने की सरकार से मांग करता है ताकि आतंकियों और मददगारों को सबक मिल सके। बैठक में गिरधारी लाल, रामबचन गुप्ता, संतराम, सुखवीर सिंह, शिव बचन, प्रेम कुमार, एसएन बत्रा, एपी गौड़, चौपाल सिंह, विद्यासागर, हरदयाल अरोड़ा, सुंदरलाल, शिव कुमार, अशोक पाल, एससीएस भास्कर, डॉ. रमेश कुमार, केपी शर्मा, पीसी धीमान, बाबूलाल, शिवचरण, महेंद्र शर्मा, सतपाल चांदना, महेन्द्र सिंह, सुभाष ग्रोवर, महेशचंद त्यागी, जगराम सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिश्वत लेते हुए अरेस्ट

Primetimes Newz

अल्मोड़ा पुलिस लाईन ने धूमधाम व हर्षोउल्लास से मनाया हरियाली तीज पर्व

Primetimes Newz

सीएम  धामी द्वारा ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड हेतु बाइक रैली को  हरी झंडी  दिखाकर रवाना

Primetimes Newz

Leave a Comment