27.7 C
Dehradun, IN
October 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दूधारखाल में शराब का ठेका बंद होने पर स्थानीय जनता ने महाराज का आभार जताया

The local people expressed their gratitude to Maharaj for closing the liquor shop in Dudharkhal

पौड़ी। दूधारखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के खिलाफ महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने शराब की दुकान को बंद करवा दिया है।

दूधारखाल क्षेत्र की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने शराब की दुकान बंद किये जाने पर चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

दुधारखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। उनका कहना था कि शराब का ठेका खोलने से पहले स्थानीय जनता की राय भी नहीं ली गई। शराब की दुकान का विरोध कर रहे आन्दोलनकारी महेश खंतवाल, सुशीला देवी, उपेन्द्र नेगी, शिवानी देवी एवं चम्पा देवी ने चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते जिला प्रशासन के कदम की सराहना की और सरकार के इस कदम को जनता के हित में उठाया गया उचित कदम बताया है।

Related posts

अलविदा विरासत : महोत्सव के समापन पर कई हुए भावुक….. तो कई की नम हुई आंखें…..

Primetimes Newz

जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए जन समुदाय की भागीदारी और पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली जरूरी : लोकसभा अध्यक्ष

Primetimes Newz

सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Primetimes Newz

Leave a Comment