21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए भरी हुंकार

A huge demand for construction of Tanakpur-Bageshwar railway line

बागेश्वर।  टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की बैठक में रेल के लिए बजट जारी करने और निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे बोर्ड सर्वे पूरा होने की बात लंबे समय से कर रहा है, लेकिन मार्ग निर्माण के लिए अभी तक बजट जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब तक बजट स्वीकृत नहीं हो जाता वह चुप नहीं रहेंगे। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह रेल मार्ग के लिए 2004 से संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए कई बार दिल्ली में धरना तक दिया। तीन साल पहले हल्द्वानी में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रेल मार्ग के सर्वे कराने और बजट स्वीकृत करने की बात की। रेलवे बोर्ड सर्वे पूरी होने की बात तो कर रहा है, लेकिन सरकार ने निर्माण के लिए अभी तक बजट जारी नहीं किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द बजट स्वीकृत कर रेल मार्ग निर्माण शुरू करने की मांग की है। अध्यक्षता करते हुए नीमा दफौटी ने कहा कि जब तक पहाड़ों में रेल नहीं आती तब तक यहां का विकास संभव नहीं है। संचालन केशवानंद जोशी ने किया। इस मौके पर हरीश सोनी, बंशीधर जोशी, प्रताप सिंह दानू, चरण सिंह बघरी, पार्वती देवी, प्रताप सिंह दानू, सरस्वती गैलाकोटी, शीला कोरंगा, सीमा खेतवाली, इंदरा जोशी, गीता रावल आदि मौजूद रहे।

Related posts

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ देहरादून के सारांश मित्तल ने NEET 2025 में चमकाया नाम, AIR 69 हासिल

Primetimes Newz

श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं: डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

सूबे के युवाओं को तराशेंगे इंफोसिस, नैसकॉम व वाधवानी ग्रुप

Primetimes Newz

Leave a Comment