20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पछुवादून में आजादी के मतवालों को किया नमन

Saluted the freedom fighters in Pachhuvadoon

विकासनगर। पछवादून में शहीद दिवस पर राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार से 23 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग भी की। पछवादून विकास मंच ने हरबर्टपुर स्थित मंच कार्यालय में भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के साथ ही आजादी के नायकों की शहादत को भूलती जा रही है। छात्र-छात्राओं को आजादी की लड़ाई की फौरी जानकारी ही मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने प्राथमिक से माध्यमिक तक की कक्षाओं में क्रमवार आजादी की जंग का संपूर्ण पाठ्यक्रम पढ़ाए जाने पर जोर दिया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी भी दी। इस दौरान मुकेश राज शर्मा, आमोद शर्मा, अमन बिजल्वाण, मोहन खत्री, अखिल वर्मा, हिमांशु केवट, उमंग कुमार, मांगेराम, संजीव कुमार, राकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related posts

कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी ने की समीक्षा

Primetimes Newz

डीएफओ ने दक्षिणी जौलासाल वन क्षेत्र का किया निरीक्षण

Primetimes Newz

उच्च शिक्षा के 80 शिक्षक लेंगे आईआईएससी बेंगलुरु में प्रशिक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment