27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जौनसार की निहारिका तोमर को कुंती देवी अवार्ड

Niharika Tomar of Jaunsar got Kunti Devi Award

विकासनगर। रुड़की के प्रतिष्ठित कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक में वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जौनसार बावर की निहारिका तोमर को कुंती देवी अवार्ड से सम्मानित किया गया। जौनसार बावर के खड़ीन गांव निवासी युवराज तोमर की पुत्री निहारिक केएल पॉलिटेक्निक रुड़की में छठे सेमेस्टर में अध्ययन कर रही है। पॉलिटेक्निक संस्थान में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि देश और विदेश में रोजगार की अपार संभावना हैं, लेकिन रोजगार प्राप्त करने के लिए छात्रों के अंदर हुनर होना आवश्यक है। निहारिका तोमर की इस सफलता पर उन्हें विद्यालय प्रशासन और तमाम अतिथियों ने शुभकामनाएं दी।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं

Primetimes Newz

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में प्रदेश के 25 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

Primetimes Newz

Leave a Comment